गुना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

Sunday, May 25, 2025 - 19:01
Updated: 1 year ago
0
गुना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में गुना प्रभारी सीएसपी गुना भरत नोटिया के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सीपीएस चौहान एवं उनकी टीम द्वारा मारपीट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया हैं।

 गौरतलब है कि वर्ष 2019 में आरोपी अर्जुन पुत्र कपूरचंद राठौर निवासी रशीद कॉलोनी गुना द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर जिसके विरूद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 173/19 धारा 341, 323, 294, 506  भादवि के तहत अपराध दर्ज हुआ था, उक्‍त प्रकरण में आरोपी के न्‍यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्‍यायालय गुना से न्‍यायालयीन प्रकरण क्रमांक 973/19 में जिसकी गिरफ्तारी हेतु स्‍थाई वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी अर्जुन राठौर की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 25 मई 2025 को मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्‍परता पूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण में लंबे समय से फरार स्‍थाई वारंटी अर्जुन पुत्र कपूरचंद राठौर उम्र 30 साल निवासी रशीद कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय पेश किया गया ।

               गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक सी पी एस चौहान के नेतृत्‍व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक चन्द्रकुमार शर्मा की विशेष भूमिका रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User