गुना के फतेहगढ़ वन रेंज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुँचाने लगाया अनुभूति कैंप

Saturday, January 18, 2025 - 21:37
Updated: 2 years ago
0
गुना के फतेहगढ़ वन रेंज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुँचाने लगाया अनुभूति कैंप

फतेहगढ़ (आरएनआई) वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव और  वनमण्डलाधिकारी अक्षय राठौर के नेतृत्व एवं उपवनमण्डलधिकारी आर सी डामोर के निर्देशन में वन परिक्षेत्र फतेहगढ़ अंतर्गत हमीरपुर बीट में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री गायत्री भील जनपद अध्यक्ष बमौरी थी। वहीं मास्टर ट्रेनर वाय जी गोस्वामी, प्रेरक सी.एम. शर्मा वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी नितेश डेहरिया एवं समस्त वन स्टाफ वन परिक्षेत्र फतेहगढ़ उपस्थित थे।

अनुभूति कार्यक्रम में पक्षी दर्शन, वन्यप्राणियों की जानकारी, वन्यप्राणी ड्रेस करने के तरीके, जलीय संरचनाओं का अनुभव, पारिस्थितिकी तंज के बारे में बताया। ओर उपस्थित अनुभूति कार्यक्रम में बच्चों को खाद्य प्रश्रखला,नेचर ट्रेल, जैवविविधता, वृक्षारोपण भ्रमण आदि कराया गया।

वनपरिक्षेत्र अधिकारी नितेश डेहरिया ने बताया कि अनुभूति कार्यक्रम का मुख्य  उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति की अनुभूति कराना, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व को समझाना, वन एवं वन्य प्राणियों के प्रति जागरुकता पैदा करना, वन्य प्राणि संरक्षण हेतु प्रेरित करना। उन्हें वन विभाग के दायित्व व चुनीतियों से अवगत कराना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुँचाना था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User