गुना के कोतवाली क्षेत्र में घर से निकलकर रास्ता भटकी 02 वर्षीय बच्ची को डायल-112/100 जवानों ने सुरक्षित परिजन से मिलाया

Wednesday, May 7, 2025 - 22:34
Updated: 1 year ago
0
गुना के कोतवाली क्षेत्र में घर से निकलकर रास्ता भटकी 02 वर्षीय बच्ची को डायल-112/100 जवानों ने सुरक्षित परिजन से मिलाया

गुना (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र में शीतला माता मंदिर पुल के पास एक 02 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 06-05-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मनीष ग्वाल एवं पायलेट विजय कुशवाहा ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया। डायल 112/100 जवानों ने बच्ची को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची के परिजन उसे ढूँढते हुए मिले जिन्हे बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बच्ची को माँ के सुपुर्द किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User