गुना कांड ने खोली होटल कारोबार की हकीकत: मंदी में खर्च निकालने को अवैध गतिविधियों पर मैनेजमेंट की अनदेखी

Sep 19, 2025 - 12:21
Sep 19, 2025 - 12:21
 0  432
गुना कांड ने खोली होटल कारोबार की हकीकत: मंदी में खर्च निकालने को अवैध गतिविधियों पर मैनेजमेंट की अनदेखी

गुना (आरएनआई) 15 सितंबर को अनुजाति वर्ग की नाबालिग लड़की ने जो एफआईआर, पुलिस थाना सिटी कोतवाली गुना में दर्ज कराई उसमें उसने लिखवाया था कि - "अयान खान से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। 23 अगस्त 25 को मैं सीएम राईज स्कूल पत्रकार कालोनी में थी। दोपहर करीबन 12.00 बजे मेरे सर ने मुझसे बोला कि तुम्हारा भाई तुमको घर ले जाने के लिये आया है तुम्हारी बुआ सिरियस है और भोपाल का ईलाज कराकर घर आ गयी है। तो मैं स्कूल से अयान खान के साथ बाईक पर बैठकर घर आ रही थी फिर अयान खान ने मुझसे कहा कि तू घबरा मत थोड़ा आराम कर ले तो अयान खान मुझे भुल्लनपुरा पुल पार करके शहनाई होटल के रूम में ले गया और कहने लगा कि तू आराम कर ले पानी पी ले, फिर मैं तुझे घर छोड दूंगा फिर अयान खान मेरे कपड़े उतारने लगा मैने अयान खान को मना किया तो अयान ने मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया और मैने बोला कि मैं सारी बातें अपने घर पर बताउंगी। तो अयान खान मुझे धमकी देने लगा कि अगर तू गलत काम वाली बात किसी को बताएगी तो मैं तेरी बदनामी पूरे शहर में कर दूंगा। फिर अयान खान ने मुझे मेरे घर छोड़ दिया था अयान खान ने मुझे बदनाम करने की धमकी दी थी, इसलिये मैं काफी डर गयी थी। "अयान खान के साथ उस दिन की मेरी कुछ फोटो व वीडियो उसके मोबाईल से ली थी" कल मेरा भाई मुझसे कहने लगा कि तेरे और अयान के फोटो व वीडियो मेरे मोबाईल पर आये हैं। तू अयान खान के साथ कहां गयी थी तब मैने पूरी बात अपने भाई व घर पर बतायी थी। अतः श्रीमानजी से निवेदन है कि अयान खान निवासी हड्डीमील पर कार्यवाही करने की कृपा करें।"

इस केस में पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही की। पुलिस को विवेचना में पता चला कि सौरभ जाटव अयान का दोस्त है उसने अयान के मोबाइल से अयान और पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो वीडियो ले लिए थे। आरोप है कि सौरभ अयान से पैसों की डिमांड कर रहा था जब पैसे नहीं मिले तो उसने फोटो वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस द्वारा अपराध के साक्ष्य मिलने पर आरोपी अयान खान के साथ साथ सौरभ जाटव को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

फोटो वीडियो वायरल हो जाने से खुले इस किस्से में होटल के रूम में दुष्कृत्य का अपराध होने की बात सामने आई है। दरअसल, #होटल और उसके रेस्टोरेंट का मेंटेनेंस, होटल स्टाफ की सैलरी, इलेक्ट्रिसिटी बिल जैसे भारी भरकम खर्चे जब रूटीन ग्राहकी से नहीं निकल पाते तो होटल मैनेजमेंट बाकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता कि आईडी देकर रूम बुक कराने वाले लोग रूम के अंदर क्या कर रहे हैं। 

होटल व्यापार में इतनी मंदी का दौर शायद ही पहले कभी आया हो कि संचालकों को अपने भारी भरकम खर्चों को निकालने के लिए #जुआ खेलने, #शराब पिलाने और #अवैध_संबंधों के लिए आने वाले तत्वों की अनदेखी करना पड़ती हो। लेकिन अब ये बातें आम हैं। शहर की कई होटलें इन्हीं से अपने खर्चे निकल रहीं हैं। होटल के रिसेप्शन पर बाकायदा कस्टमर की आईडी लेकर ही रूम दिया जाता है। ताकि कल को कोई बात हो तो मैनेजमेंट पर कोई बात न आए। कुछ घंटों के लिए रूम देने के हजार बारह सौ रुपए मिलें तो क्या बुराई।

अब संचालक या होटल स्टाफ रूम के अंदर जाकर तो देखने से रहा कि जिन्होंने बाकायदा आईडी लेकर रूम लिया है वो रूम में जुआ खेल रहे हैं, अय्याशी कर रहे हैं, शराबखोरी कर रहे हैं या फिर raanबाji कर रहे हैं। शहर के कई कथित इज्जतदार लोग इसी काम के लिए अच्छी अच्छी होटलों के बंद कमरों में जाते हैं। सब कुछ राजी खुशी से होता है इसलिए बात बाहर नहीं आती। जैसे 23 अगस्त को हुए कांड के फोटो वीडियो वायरल न होते तो बहुत मुमकिन है कि न तो एफआईआर होती और न किसी को कुछ पता चलता।

यदि शहर के होटलों पर खासतौर पर जो मुख्य मार्गों से हटकर बने हैं, उन के एंट्री एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाए तो इस बात के पुख्ता प्रमाण आसानी से मिल जाएंगे कि होटलें अनैतिक कृत्यों के सुरक्षित ठिकानों के रूप में उभर रहीं हैं। #आईपीएल का सट्टा होटल के रूम से संचालित करते आरोपी कई बार धरे गए हैं जिनमें 6 अप्रैल को होटल हेमलिन से पकड़े गए कुख्यात सटोरिए गैंग के सदस्यों पर केंट थाने में एफआईआर दर्ज है। 

सबसे ज्यादा चिंता की बात शहर के कुछेक कॉन्वेंट स्कूलों के टीन एज लड़के लड़कियों का होटल के रूम में पहुंचना है। जो किसी व्यक्ति द्वारा होटल में पहले से बुक रूम में स्कूल कोचिंग से गच्चा मारकर यूनिफार्म बदल कर पहुंचते हैं। इन कामों के लिए होटल जितने अधिक रसूखदार की होती है वह उतनी ही सुरक्षित मानी जाती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0