गुना कलेक्टर श्री कन्याल ने लिया पूज्य मुनि श्री का आशिर्वाद
गुना (आरएनआई) गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज गुना मे विराजित राष्ट्रीय जैन संत निर्यापक मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर आशिर्वाद लिया। श्री कन्याल ने पूज्य मुनि श्री के चरणों में श्रीफल चढ़ाया। साथ ही उन्होंने मुनि श्री के चरण धुलाएं। इसी के साथ ही उन्होंने महाराज श्री से नगर विकास और शहर वासियों कि खुशहाली कि मुनि श्री से कामना कि। इस अवसर पर गुना एस डी एम शिवानी पाठक, तहसीलदार मयंक तिवारी, भाजपा प्रदेश मिडिया पेनलिस्ट विकास जैन नखराली सहित प्रसाशन के लोग उपस्थित रहे।
*जैन समाज ने किया गुना कलेक्टर श्री कन्याल जी का सम्मान*
इस अवसर पर बजरंग गड़ कमेटी अध्यक्ष एस के जैन सहित कमेटी ने गुना कलेक्टर श्री कन्याल और एसडीएम का पगड़ी पहना कर सम्मानित किया और उन्हें पंचमुखी पंच कल्यानक में सम्मलित होने का आमंत्रण दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)