हंगामे के बाद संवाद: गुना कलेक्टर और वकीलों की मुलाकात में भविष्य के तालमेल की बात, बीते घटनाक्रम पर जताया अफसोस
गुना (आरएनआई) बुधवार को जिला न्यायालय परिसर को शिफ्ट किए जाने के विरोध में वकीलों द्वारा हनुमान चौराहे पर किए गए चक्काजाम के बाद गुरुवार को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल स्वयं जिला न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र और अभिभाषक संघ के सदस्यों से मुलाकात की।
कलेक्टर ने बीते घटनाक्रम पर अफसोस जताते हुए कहा कि प्रशासन की मंशा सिर्फ विकास की है, किसी भी तरह का टकराव नहीं। उन्होंने कहा कि गुना को गुनाहों से नहीं, उपलब्धियों से पहचान दिलानी है। वहीं वकीलों ने भी अपनी बात रखी और पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर का स्वागत किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



