गुना और आरोन में जुए के फड़ों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 जुआरी गिरफ्तार

Thursday, January 15, 2026 - 20:50
Updated: 9 months ago
0
गुना और आरोन में जुए के फड़ों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 जुआरी गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) जिले के गुना शहर और आरोन क्षेत्र में पुलिस ने जुए के फड़ों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय बाद की गई, जहां पुलिस काफी समय से जुआ गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी और लगातार दबिश देने का प्रयास कर रही थी।

पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर जुए के फड़ संचालित होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। दबिश के दौरान मौके से जुआ खेलते हुए आरोपी पकड़े गए। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जुआ गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के संकेत दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User