गुजरात के पंचमहल में घर में आग लगने से चार लोगों की मौत, कारणों की जांच जारी
पंचमहल (आरएनआई) गुजरात के पंचमहल जिले के गंगोत्री नगर इलाके में एक घर में आग लगने की दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह अचानक एक घर में आग भड़क उठी। आग लगने के बाद घर में मौजूद चार लोगों को तत्काल गोदरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
गोदरा सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण आग और दम घुटना माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस और फायर विभाग दुर्घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने की वजह का पता लगाया जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



