गाली गलौज कर मारपीट करने की चार पर रिपोर्ट दर्ज

Monday, September 11, 2023 - 18:56
Updated: 3 years ago
0

पुवायां/शाहजहांपुर। गाली गलौज कर मारपीट करने की पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी नीतेश श्रीवास्तव पुत्र रामकुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गोपाल सक्सेना निवासी कस भरा आढत निवासी से रुपए का लेन देन चलता है। किसी वजह से वह रुपए नहीं दे पाया और कहा रुपए जल्दी दे देगे। लेकिन गोपाल ने कुछ व्यक्तियों को उसके पास भेज कर रुपए लेने के लिए भेजा।तब उसने कहा कि रुपए लगातार दे रहे है और रुपए लेने क्यों आ गए ।जिस बात से नाराज़ राहुल अग्निहोत्री निवासी गढ़ी, आकाश दुबे रामकुमार दुबे मोहल्ला छावनी, चिंटू दीक्षित पुत्र रमेश चंद्र थाना मोहम्मदी मोहल्ला बाजारगंज ने कहा रुपए अभी चाहिए कही से लाकर दो और राजीव चौक पर गाली गलौज करते हुए लोगों ने मारपीट की तथा धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User