कर्ज देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी

Monday, September 11, 2023 - 18:55
Updated: 3 years ago
0

पुवायां/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव मजीदपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र बसंत कुमार ने पुलिस  को तहरीर देकर बताया है कि 28 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने लोन लेने के बारे में पूछा तो उसने लोन लेने से मना कर दिया। उसका एक खाता नगर की बैंक ऑफ़ बड़ौदा बैंक में है। तथा एक खाता यूनियन बैंक में है। दोनों बैंक खाते से तीन दिनों में 3 दिनों में तीन  लाख 70हजार रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से ठगी कर ली। जब उसे रुपए की जरूरत पड़ी तो वह बैंक से रुपए निकालने गया। तब उसने देखा कि उसके अकाउंट से रुपए कई बार में निकले हुए थे। उक्त पैसा एचडीएफसी बैंक से लोन पर लिया था और कुछ नगद का रुपया जमा था। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User