'गाजा में छह हफ्ते के युद्धविराम लागू कराने की कोशिश करेगा अमेरिका' : बाइडन

बाइडन ने मुस्लिम समुदाय को रमजान की बधाई देते हुए कहा, ‘‘यह पवित्र महीना चिंतन और एक नई शुरुआत का समय है। इस वर्ष यह महीना काफी दर्द वाले समय में आया है। गाजा में युद्ध ने फलस्तीनी लोगों को भयानक पीड़ा पहुंचाई है।

Monday, March 11, 2024 - 09:28
0
'गाजा में छह हफ्ते के युद्धविराम लागू कराने की कोशिश करेगा अमेरिका' : बाइडन

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को रमजान से पहले दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में इस्राइल-हमास संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका इस्राइल के बंधकों की रिहाई से जुड़े समझौते के तहत गाजा में कम से कम छह हफ्ते के तत्काल युद्धविराम के लिए काम करना लगातार जारी रखेगा।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम स्थायी और दूरगामी स्थिरता, सुरक्षा और शांतिपूर्ण भविष्य की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। हम इस्राइल-फलस्तीन के बीच दो राष्ट्र समाधान पर भी सहमति की कोशिशें जारी रखेंगे, ताकि फलस्तीन और इस्राइल के लोगों को समान स्वतंत्रता, सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि मिले। स्थायी शांति का यही इकलौता रास्ता है।

अमेरिका जमीन, हवाई मार्ग और समुद्र के माध्यम से गाजा में ज्यादा से ज्यादा मानवीय सहायता मुहैया कराने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों का नेतृत्व करना जारी रखेगा।

उन्होंने मुस्लिम समुदाय को रमजान की बधाई देते हुए कहा, ‘‘यह पवित्र महीना चिंतन और एक नई शुरुआत का समय है। इस वर्ष यह महीना काफी दर्द वाले समय में आया है। गाजा में युद्ध ने फलस्तीनी लोगों को भयानक पीड़ा पहुंचाई है। इस युद्ध में 30,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। इनमें से अधिकतर आम नागरिक हैं। इनमें हजारों बच्चे भी शामिल हैं। कुछ अमेरिकी मुसलमानों के परिवार के सदस्य हैं, जो आज अपने प्रियजन के जाने के शोक में डूबे हैं।

अमेरिकी सरकार ने सात अक्तूबर के हमले के बाद हमास के खिलाफ कार्रवाई के इस्राइल के कार्रवाई के अधिकार का समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें इस कार्रवाई की वजह से निर्दोष लोगों की मौत की घटनाओं पर और ध्यान देना चाहिए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User