गांव आलमपुर में ट्रैक्टर में कटर लगाते समय हुआ हादसा, महिला की मौत

Wednesday, October 4, 2023 - 20:54
Updated: 3 years ago
0
गांव आलमपुर में ट्रैक्टर में कटर लगाते समय हुआ हादसा, महिला की मौत
गांव आलमपुर में ट्रैक्टर में कटर लगाते समय हुआ हादसा, महिला की मौत

सिकंदराराऊ, (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर में ट्रैक्टर में कटर लगाते समय एक महिला चपेट में आ गई। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत  से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव आलमपुर निवासी श्यौदान सिंह अपनी पुत्री के साथ खेत पर जाने से पहले ट्रैक्टर में कटर लगा रहे थे। ट्रैक्टर बैक करते समय अचानक श्यौदान सिंह की पत्नी प्रेमवती उम्र 48 वर्ष कटर लगाने में मदद करने के लिए पहुंच गई। इससे अंजान श्यौदान सिंह ने ट्रैक्टर बैक किया । प्रेमवती ट्रैक्टर और कटर के बीच में आ गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के चलते परिवार में कोहराम मच गया । घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में परिजनों द्वारा मृतका प्रेमवती देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User