गया के शेरघाटी कोर्ट में फायरिंग, हत्याकांड के आरोपी सहित एक पुलिसकर्मी को लगी गोली

पुलिस के अनुसार, अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान की आज कोर्ट में पेशी थी। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इसमें फोटो खान और एक पुलिस जवान घायल हो गए।

Wednesday, July 24, 2024 - 16:06
0
गया के शेरघाटी कोर्ट में फायरिंग, हत्याकांड के आरोपी सहित एक पुलिसकर्मी को लगी गोली

गया (आरएनआई) शेरघाटी कोर्ट में गोलीबारी हुई है। अपराधियों ने लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के नेता अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान को गोली मार दी। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की तो एक पुलिसकर्मी को भी अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायलों पुलिसकर्मी और हत्यारोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

पुलिस के अनुसार, अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान की आज कोर्ट में पेशी होनी थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इसमें फोटो खान और एक पुलिस जवान घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।

कोर्ट परिसर में फायरिंग करने वाले अपराधियों की संख्या करीब पांच बतायी जा रही है। हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कोर्ट रूम से बाहर निकल रहे हत्याकांड के आरोपी गोली मारकर जख्मी कर दिया उसके साथ रहे सिपाही केदार भगत को भी दाएं हाथ में गोली लग गई। फायरिंग करते हुए बदमाश पैदल ही कोर्ट कैंपस से बाहर भाग निकले। कुछ दूरी तक लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश लोगों की पकड़ से दूर हो गए। 

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को दोपहर जेल से नेता अनवर खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद कोर्ट रूम से बाहर निकलकर जा रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधी गोलीबारी करने लगे। इसमें फोटो खान और सिपाही केदार भगत के दाएं हाथ में गोली लगी। फायरिंग देख सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह जान बचाकर फोटो खान को बचाया। वारदात के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मेन गेट से अलग-अलग दिशा में भागने लगे। सुरक्षा कर्मियों और लोगों ने अपराधियों का पीछा किया। अचानक आधा दर्जन से अधिक हुई फायरिंग के बाद कोर्ट कैंपस में भगदड़ गच गई। लोग इधर-उधर भाग लगे। कोर्ट कैंपस में तैनात सुरक्षा सुरक्षाकर्मी और लोगों ने मेन गेट तक अपराधियों का पीछा भी किया। लेकिन, अपराधी हथियार लहराते हुए तेजी से पैदल अलग-अलग दिशा में भाग निकले। लोजपा पशुपति पारस पार्टी के नेता अनवर अली खान की हत्या पिछले 27 सितंबर को गोली मारकर हत्या हुई थी। फोटो खान इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User