गंगा डिस्टिक प्लान के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Thursday, August 31, 2023 - 16:41
Updated: 3 years ago
0
गंगा डिस्टिक प्लान के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

जनपद शाहजहांपुर। (आरएनआई) के  होटल ग्रांड आर्क  में GIZ - SGR, एवम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन(NMCG)व राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (SMCG) उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश में जिला गंगा प्लान (DGP) तैयार किये जाने हेतु जिला गंगा समितियों (DGC) का  दो दिवसीय (31अगस्त से 01 सितंबर 2023) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ यूनिट हेड नॉलेज एंड प्लानिग राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश श्री मिथिलेश कुमार मिश्र जी द्वारा किया गया।  श्री मिश्र ने  सभी उपस्थित जिला गंगा समितियों के प्रशिक्षण प्रतिभागियों से कहा कि प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, बरेली व मुरादाबाद जनपदों का डिस्टिक गंगा प्लान तैयार हो गया है जिसमें जनपद शाहजहांपुर का प्लान अनुमोदन के लिए राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, लखनऊ उत्तर प्रदेश को प्रेषित किया गया है।  उक्त तर्ज पर ही अन्य जनपदों के DGP विकसित किये जाने का सन्देश दिया।
प्रशिक्षण टीम में GIZ-SGR की तकनीकी सलाहकार सुश्री अंजना पंत, श्री मेराज अहमद,  श्री निकोलाई स्मिथ ,  डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से मो आलम, के साथ जर्मन विशेषज्ञ ने डिस्टिक प्लान बनाने का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के  जनपद शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, खीरी लखीमपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, संभल, जनपदों के जिला गंगा समिति प्रतिनिधियों के रूप में  जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे विनय सक्सेना, जिला गंगा समिति  सदस्य राकेश पांडेय, सतेन्द्र यादव डी ए ओ,डा सरोज कुमार, अजय कुमार त्रिपाठी, अश्वनी मिश्र, निहारिका पटेल, आदर्श कुमार, अनुज प्रताप, ललित कुमार, गौरव मिश्र,व सम्बंधित विभागों के अभियंता व अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने अपने जनपद का डिस्टिक गंगा प्लान बनाने का प्रशिक्षण। प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User