खेल शरीर को स्वस्थ रखने का मूल मंत्र है : डॉक्टर मोहम्मद तारिक

Wednesday, November 22, 2023 - 19:22
Updated: 3 years ago
0
खेल शरीर को स्वस्थ रखने का मूल मंत्र है : डॉक्टर मोहम्मद तारिक

शाहजांहपुर, (आरएनआई) जी.एफ. कॉलेज शाहजहांपुर में अंतर महाविद्यालय हाकी पुरुष ट्रायल टूर्नामेंट 2023 का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 मोहम्मद तारिक ने प्रतिभागी छात्रों से परिचय प्राप्त कर किया। 

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 मोहम्मद तारिक ने कहा कि खेलों से छात्रों का सर्वागींण विकास होता है। खेल शरीर को स्वस्थ रखने का मूल मंत्र है। इसलिए प्रत्येक छात्र-छात्रा को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए।

टूर्नामेंट में जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर और बरेली कॉलेज बरेली की टीमों के अतिरिक्त हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय शाहजहांपुर, एम. एच. कॉलेज मुरादाबाद के.जी.के. पीजी कॉलेज मुरादाबाद, राजकिरण डिग्री कॉलेज मुरादाबाद, फ्यूचर इंस्टीट्यूट बरेली, रुक्मणी महाविद्यालय मुरादाबाद, विवेकानंद पीजी कॉलेज चांदपुर, लोटस इंस्टिट्यूट बरेली, राजश्री इंस्टिट्यूट बरेली, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 

खेल विशेषज्ञ के रूप में डॉ अनुराधा तथा पर्यवेक्षक के रूप में डॉ महिपाल सिंह को एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा नामित किया गया था। अम्पायर के रूप में मुजाहिद अली, आदर्श गुप्ता और पुनीत कुमार ने सहयोग दिया।

महाविद्यालय के क्रीड़ासचिव डॉ फ़ैयाज़ अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ी दिनांक 30 नवंबर  से 06 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाले नार्थ ज़ोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी पुरुष टूर्नामेंट 2023 में प्रतिभाग करने के लिए टीम मैनेजर डॉ0 मोहम्मद तुफैल के नेतृत्व में महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला जाएंगे।

कार्यक्रम के आयोजन में सैयद अनीस अहमद, हॉकी क्लब अध्यक्ष डॉ0 मोहम्मद तुफैल खान, डॉ0 शमशाद अली, डॉ0 मो. काशिफ नईम, डॉ0 परवेज़ मुहम्मद, डॉ0 नसीम अख्तर, डॉ0 मोहम्मद शोएब, डॉ0 इमरान ख़ान, डॉ0 मसीउल्ला खान, डॉ0 जमील अहमद खान, डॉ0 अमीर अहमद ख़ान,डॉ0 शीबा महजबीं, डॉ0 इमरान अहमद खान, डॉ0 रिफाकत हुसैन, डॉ0 समन जहरा जैदी, डॉ0 इरम जहाँ, डॉ0 शहजाद अहमद का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर डॉ0 खलील अहमद, डॉ0 मोहसिन हसन खान, सैयद सुहेल अख़्तर नकवी, डॉ0 मंसूर अहमद, बलराम, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User