खाना बनाते समय खौलते तेल से झुलसी किशोरी, अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर (आरएनआई) सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती कालोनी में शनिवार की सुबह खाना बनाते समय खौलता तेल गिर जाने से 15 वर्षीय किशोरी झुलस गई। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अस्ती कालोनी निवासी रमेश की पुत्री नेहा शनिवार की सुबह खाना बना रही थी। इसी दौरान खौलते तेल की कढ़ाई गिर जाने से वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



