‘खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध, मावा, पनीर की जांच के लिये चलाया जा रहा विशेष अभियान’

Friday, July 24, 2026 - 18:09
Updated: 9 days ago
0
‘खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध, मावा, पनीर की जांच के लिये चलाया जा रहा विशेष अभियान’

 कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच एवं सैंपलिंग की जा रही है।

दूध, मावा, पनीर सहित अन्य दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शिवहरे एवं नवीन जैन की टीम ने शास्त्री पार्क स्थित ममता डेयरी प्रोडक्ट्स और डेली नीड्स डेयरी, औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीराम डेयरी इंडस्ट्रीज तथा सकतपुर स्थित श्याम डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध, मावा, पनीर, क्रीम एवं दही के नमूने जांच के लिए लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। विभाग द्वारा पूर्व में लिए गए एवं जांच में अमानक पाए गए नमूनों के संबंध में एडीएम न्यायालय, गुना में प्रकरण भी प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें होटल वेदान्तरम् का अमानक पनीर, भोलेनाथ आइसकैण्डी, मधुसूदनगढ़ की अमानक लस्सी तथा साहू किराना, फतेहगढ़ के विरुद्ध बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित करने का प्रकरण शामिल है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैंपलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User