खाद न मिलने से किसानों का गुस्सा फूटा, आझी–शाहाबाद मार्ग जाम, पीसीएफ शाहाबाद केंद्र पर हंगामा, कई घंटे ठप रहा यातायात
शाहाबाद (हरदोई) (आरएनआई) यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने पीसीएफ शाहाबाद केंद्र पर खाद वितरण में हो रही गड़बड़ियों और कमी को लेकर हंगामा किया और आझी–शाहाबाद मार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
किसानों का आरोप था कि खाद की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही है। जिम्मेदार अधिकारी और केंद्र प्रभारी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। किसानों ने कहा कि खेतों में धान और गन्ने की फसल खाद मांग रही है, लेकिन केंद्र पर घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुँचा और किसानों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद किसानों ने जाम खोला और यातायात बहाल हुआ।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)