BRABU बिहार विश्वविद्यालय में 25 को दीक्षांत समारोह, जम्मू के राज्यपाल होंगे शामिल : पीजी और पीएचडी...
मुजफ्फरपुर (आरएनआई) बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में 25 अगस्त को दीक्षांत समारोह का आयोजन होना है, इसको लेकर तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. बताया गया की यूनिवर्सिटी के ऑडोटोरियम का रंग रोगन कर सजाया और संवारा जा रहा है.
बता दें की 2019 के बाद यह पहला दीक्षांत समारोह हो रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा होंगे. इस कार्यक्रम के माध्यम से पीजी पासआउट छात्रों को सम्मानित और पीएचडी उपाधि धारकों के बीच डिग्री वितरण किया जाएगा.
कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा की 25 अगस्त को दीक्षांत समारोह होना है, जिसमे पीजी के 2023 - 24 के पासआउट छात्रों को मेडल दिया जाएगा साथ ही जितने भी पीएचडी उपाधि धारक है उन सभी को डिग्री दिया जाएगा.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



