खड़ी ट्रेन के नीचे से निकलते समय अचानक चली बोगी, बुजुर्ग के हाथ-पैर कटे, बेटी से मिलने जा रहा था बुजुर्ग, हालत गंभीर
गुना (आरएनआई) शहर के महावीरपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। अपनी बेटी से मिलने जा रहे एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महावीरपुरा रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। इस हादसे में बुजुर्ग का एक पैर और एक हाथ कट गया है। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ईदगाह बाड़ी निवासी लक्ष्मण सिंह कुशवाहा (80) अपनी बेटी से मिलने के लिए महावीरपुरा जा रहे थे। रास्ते में महावीरपुरा रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन खड़ी हुई थी। बुजुर्ग ने रास्ता पार करने के लिए ट्रेन के नीचे से निकलने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही वे बोगियों के नीचे पहुंचे, ट्रेन अचानक स्टार्ट होकर चल दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनका एक हाथ और एक पैर शरीर से अलग हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)