सुलतानपुर: अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर हुआ तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व का समापन

राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विद्वानों ने अपने अपने विचार रखे, निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने दी सेवाएं। 

Thursday, January 16, 2025 - 09:27
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ पर हुआ तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व का समापन

सुलतानपुर (आरएनआई) अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में मकर संक्रान्ति महोत्सव अवधूत देशना पर्व के समापन अवसर पर मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के सानिध्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गयी। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सनातन धर्म की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी में देश के विद्वानों ने अपने अपने विचार रखे । 

मुख्य अतिथि समाजसेवी हनुमान सिंह ने कहा कि जब सनातन पीड़ित होता है तब महापुरुष अवतरित होते हैं।जिस रास्ते पर महापुरुष चलते हैं वह धर्म बन जाता है।विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता डॉ.एम .पी. सिंह ने कहा कि धर्म और पंथ अलग अलग हैं । दोनों को समझे बिना हम सही निर्णय नहीं ले सकते। प्रमोद मिश्र मुन्ना ने कहा जातियों को समाप्त करना होगा। सनातन का संकट बाहरियों से नहीं खुद से ही है । डॉ करुणेश भट्ट ने कहा अगर हम आज नहीं चेते तो भविष्य संकट में होगा।

राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि सनातन के मूल तत्व को समझ कर उसका प्रसार करने की जरूरत है। जब धृतराष्ट्र को ही हस्तिनापुर समझ लिया जाता है जब घनानंद को ही  मगध समझ लिया जाता है तो धर्म की हानि होती है। संकट में पड़े धर्म को वास्तविक समझ की जरूरत होती है ।

अजय बहादुर सिंह ने कहा विश्व शांति के लिए सनातन परम्परा का पालन आवश्यक है। डॉ करुणेश भट्ट ने कहा अगर हम आज नहीं चेते तो भविष्य संकट में होगा । नसीराबाद स्टेट रायबरेली के राय अभिषेक ने कहा बच्चों में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। मथुरा वृन्दावन से आये महामण्डलेश्वर सचिदानंद पशुपति महाराज ने सनातन धर्म कर अपना व्याख्यान दिया। अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के आशीर्वचन के साथ संगोष्ठी का समापन किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु व संचालन मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने किया। संगोष्ठी में नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल,कानपुर के अभिमन्यु सक्सेना ,राम चंद्र यादव फौजी , एडवोकेट राकेश सिंह, डॉ राम प्यारे प्रजापति , पवन कुमार सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। 

मठ परिसर में प्रतापगढ़ के पट्टी से आये डॉ दयाशंकर गुप्त के निर्देशन में मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया। डॉ अजय यादव, डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ विजय पाल के साथ पूरी पैरामेडिकल टीम ने लगभग पांच सौ साठ लोगों का निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण कर दवायें वितरित की गईं। अभिमन्यु मौर्य, राहुल पाण्डेय सहित अनेक गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया।तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व मकरसंक्रांति महोत्सव को सफल बनाने में कानपुर से पवन कुमार सक्सेना, अभिमन्यु सक्सेना, टिंकू सिंह, देवनारायण सिंह, प्रभाकर सिंह, विजय गिरी, सुरेंद्र सिंह, केशरी सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र भार्गव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User