कोविड तैयारियों की समीक्षा की मनसुख मांडविया ने, सतर्कता बरतने पर दिया जोर

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन सहित दुनिया के कई देशों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार को भारत में कोरोना महामारी के प्रकोप से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और सतर्कता, सावधानी और निगरानी बरतने पर जोर दिया।

Wednesday, December 21, 2022 - 20:15
0
कोविड तैयारियों की समीक्षा की मनसुख मांडविया ने, सतर्कता बरतने पर दिया जोर
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन सहित दुनिया के कई देशों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार को भारत में कोरोना महामारी के प्रकोप से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और सतर्कता, सावधानी और निगरानी बरतने पर जोर दिया।

श्री मांडविया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. प्रवीण भारती पवार, नीति आयाेग के स्वास्थ्य सदस्य डाॅ. वी के पाल, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, मंत्रालय , भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, भारतीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।

समीक्षा बैठक के दौरान श्री मांडविया ने सतर्कता, सावधानी और निगरानी बरतने पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तथा भीड़भाड वाले स्थानों पर कोविड मानको का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

श्री भूषण ने कल देर शाम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिव और मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि राज्यों को कोविड संक्रमण के प्रबंधन के लिए पांच स्तरीय रणनीति पर काम करना चाहिए। राज्यों को कोविड संक्रमण के सभी संदिग्ध मामलों की जांच करानी चाहिए। राज्यों को सभी कोविड मानको का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में कहा गया है कि जापान, कोरिया, चीन, अमेरिका और ब्राजील में कोविड संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। स्थिति को देखते हुए सभी राज्यों को सतर्कता बरतना आवश्यक है। इन देशों से आने वाले किसी भी संदिग्ध कोविड संक्रमित व्यक्ति के नमूनों को की जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User