चुनावी व्यस्तता के बाद, कोर्ट ऑफ कंटेंप में गुना कलेक्टर ने अतिक्रमण के प्रकरण में समय लेने का आवेदन दिया

Saturday, April 27, 2024 - 16:55
Updated: 3 years ago
0
चुनावी व्यस्तता के बाद, कोर्ट ऑफ कंटेंप में गुना कलेक्टर ने अतिक्रमण के प्रकरण में समय लेने का आवेदन दिया

गुना  (आरएनआई) गुना के शहरी क्षेत्र के सर्वे नंबर 722 में अतिक्रमण और कब्जा हटाने में न्यायालय के आदेश की अवहेलना में आज कोर्ट ऑफ कंटेंप के प्रकरण में कलेक्टर गुना ने समय लेने आवेदन पेश किया हैं। आवेदन में लेख हैं कि चुनाव की व्यस्तता के कार्य में व्यस्त हैं। ओर चुनाव के बाद ही तत्काल ही न्यायालय के आदेश का परिपालन कर दिया जायेगा। 

वही आवेदन के साथ एक प्रशासनिक पत्र भी पेश किया हैं की उन्होंने कोर्ट ऑफ कंटेम्प के तहत न्यायलीन प्रकरण 722 केस के संबंध में समस्त उत्तर दायित्व आदेश के परिपालन हेतु एसडीएम गुना को अपने पावर दे दिए हैं। जिसे चुनाव के बाद क्रियान्वयन कर दिया जाएगा।

आपको बता दे कि मामला यह हैं की लक्ष्मीगंज,सुगन चौराहे,सदर बाजार से लेकर निचला बाजार और लगती गलियों में अतिक्रमण से लगते जाम को लेकर प्रकरण दायर में आदेश हुआ था,जिसमे रिवीजन भी हाईकोर्ट में प्रशासन ने लगाया था,जिसको खारिज करते हुए आदेश का पालन करने कहा गया हैं।
उक्त जानकारी प्रकरण में वादी के अधिवक्ता ने दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User