कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के मात्र 24 घंटों के भीतर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गये संपूर्ण जेबर किये बरामद

आरोपी राणा राजक भोपाल और विदिशा जिले में भी चोरी की घटनाओं  में है वांटेट ।

Saturday, March 23, 2024 - 23:57
Updated: 3 years ago
0
कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के मात्र 24 घंटों के भीतर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गये संपूर्ण जेबर किये बरामद

गुना (आरएनआई) कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा विगत दिवस शहर के सकतपुर रोड़ स्थित ज्‍वैलर्स की दुकान से करीब 250 किलोग्राम बचनी चांदी के जेबरों की चोरी का मात्र 24 घंटों के भीतर ही खुलाशा करते हुए चोरी की बारदात में संलिप्‍त सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गये संपूर्ण जेबर बरामद किया गया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार फरियादी प्रदीप पुत्र राजू सोनी निवासी सांई सिटी कॉलोनी सकतपुर रोड़ गुना द्वारा दिनांक 21 मार्च 2024 को गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि सकतपुर रोड़ पर हनुमान ज्‍वैलर्स नाम से उसकी सोने-चांदी की दुकान है, दिनांक 19 मार्च 2024 की रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था, अगले दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो उसकी दुकान के ताले टूटे होकर दुकान से चांदी के कंगन, पायल, ताबीज, चैन, बिछुड़ी, कड़ा, सिक्‍के आदि कुल 2.50 किलोग्राम बजनी चांदी के जेबर गायब थे, जिन्‍हें कोई अज्ञात व्‍यक्ति चोरी कर ले गया है । जिसकी रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 255/24 धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

ज्‍वैलर्स की दुकान से हुई चोरी के उपरोक्त प्रकरण को पुलिस द्वारा गंभीरता से लिया और उक्‍त चोरी का शीघ्र पर्दाफास किये जाने हेतु गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव द्वारा तत्‍काल पुलिस की एक टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना स्‍थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के रहवासियों से जानकारी ली गई एवं प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की तलाश में गुना कोतवाली पुलिस के हाथ कुछ महत्‍वपूर्ण सुराग लगे और जल्‍द ही अज्ञात आरोपियों की पहचान कर गत दिनांक 22 मार्च को चोरी की उक्‍त घटना में संलिप्‍त सभी चार आरोपियों राणा पुत्र वृजमोहन रजक उम्र 22 साल निवासी नगाड़ा कॉलोनी कुशमौदा गुना, धर्मेन्‍द्र पुत्र बृजमोहन रजक उम्र 39 साल निवासी नगाड़ा कॉलोनी कुशमौदा गुना,अरवाज पुत्र इस्‍तयाक खांन उम्र 22 साल निवासी जगनपुर चक हड्डीमील गुना एवं शुभम पुत्र सियाराम राजपूत उम्र 28 साल निवासी जगनपुर चक हड्डीमील गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 19-20 मार्च की रात में सकतपुर रोड़ स्थित सोनी की दुकान से चांदी के जेबरों की चोरी करना स्‍वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्‍जे से प्रकरण में चोरी गये करीबन 2.50 किलोग्राम बजनी चांदी के संपूर्ण जेबर कीमती तीन लाख रूपये के बरामद कर घटना में प्रयुक्‍त एक पल्‍सर मोटर सायकिल भी जप्‍त की गई है । चोरी के प्रकरण में गिरफ्तारशुदा सभी चारों आरोपियों को आज दिनांक 23 मार्च को माननीय न्यायालय के समक्षा पेश किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि चोरी के उपरोक्‍त प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी शातिर चोर हैं, जो पूर्व में भी कई चोरियों में संलिप्‍त रहे हैं । आरोपी राणा रजक द्वारा गुना जिले से बाहर जाकर दूसरे जिलों में भी चोरी की बारदातों को अंजाम दिया गया है, जो भोपाल एवं विदिशा जिले में भी चोरी के अपराधों में वाण्‍टेड है, जिनमें भोपाल एवं विदिशा पुलिस को भी आरोपी राणा रजक की तलाश थी । आरोपी राणा रजक की गिरफ्तारी की सूचना भोपाल एवं विदिशा पुलिस को दे दी गई है, जिसमें उनके द्वारा अपनी कार्यवाही की जावेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User