कोटा में शिवपुरी की बेटी का हुआ अपहरण, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत की राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बात, बोला “पुलिस जल्द से जल्द तहकीकात कर हमारी बेटी को वापस लाए”

Tuesday, March 19, 2024 - 17:16
Updated: 3 years ago
0

शिवपुरी (आरएनआई) पीड़ित बच्ची के पिता से भी मंत्री सिंधिया ने की फ़ोन पर बात, बोला “बेटी को वापस लाना अब मेरी ज़िम्मेदारी, वह बस आपकी बेटी नहीं मेरी भी बेटी है।

बता दें की 19 मार्च को सुबह खबर आयी की शिवपुरी के धाकड़ समाज की एक बेटी जो कोटा, राजस्थान में पढाई कर रही थी उसका अपहरण हो गया है। आरोपियों ने अपहरण के 48 घंटे बाद बच्ची के पिता को संपर्क किया और पैसों की मांग की। जब परेशान पिता की खबर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची तो वह तुरंत ही इस मामले की तहकीकात में लग गए। सर्वप्रथम उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बात की और राजस्थान पुलिस द्वारा मामले की जल्द से जल्द तहकीकात कर बच्ची को वापस लाने का आग्रह किया। 

यही नहीं उन्होंने पीड़ित बच्ची के पिता से भी फ़ोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिलाया, “अब बेटी को वापस लाने की जिम्मेदारी मेरी है, आप और आपका परिवार अपना ख्याल रखे। वह सिर्फ आपकी बेटी नहीं बल्कि मेरी बेटी भी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User