पुलिस द्वारा सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से फरियादी की खोई हुई सायकिल को महज आधा घंटे में ही खोजकर वापस दिलाई

अपनी खोई हुए सायकिल वापस पाकर फरियादी ने गुना पुलिस की कार्यशैली को सराहा। 

Saturday, March 9, 2024 - 17:54
Updated: 3 years ago
0
पुलिस द्वारा सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से फरियादी की खोई हुई सायकिल को महज आधा घंटे में ही खोजकर वापस दिलाई

गुना (आरएनआई)  08 मार्च को दोपहर के समय गुना के नानाखेड़ी निवासी रघुवीर साहू शहर के नानाखेड़ी क्षेत्र में एक निजी स्‍कूल के सामने अपनी सायकिल खड़ी कर वहीं आसपास ही अपने काम से चला गया था, जब वह वापस आया तो वहां से उसकी सायकिल गायब थी, जिसे उसने आसपास काफी खोजा लेकिन उसकी सायकिल उसे कहीं नहीं मिली । इसके बाद रघुवीर साहू अपनी सायकिल को खोजते हुए गुना पुलिस के सीसीटीव्‍ही कंट्रोल पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस स्‍टाफ को अपनी सायकिल के खो जाने की व्यथा सुनाई।

 इसके बाद सीसीटीव्‍ही कंट्रोल पुलिस द्वारा फरियादी रघुवीर साहू के अपनी सायकिल के खो जाने वाली बताए स्‍थान व उसके आसपस के अन्‍य सीसीटीव्ही कैमरों को बारीकी से खंगाला गया तो फुटेजों में फरियादी की सायकिल को उस निजी स्‍कूल के चौकीदार द्वारा उठा कर अंदर रख लेना दिखाई देने दिया । इसके बाद पुलिस द्वारा महज आदा घंटे में ही फरियादी की खोई हुई सायकिल को स्‍कूल के चौकीदार से फरियादी रघुवीर साहू को वापस दिलवा दिया गया । अपनी खोई हुए सायकिल को वापस पाकर रघुवीर साहू ने गुना पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का धन्‍यबाद किया ।


                  
पुलिस की इस कार्यवाही में रेडियो प्रभारी निरीक्षक विकास उपाध्‍याय, सीसीटीव्ही कंट्रोल से सउनि विनोद कुमार, आरक्षक राजेश जाटव, आरक्षक ओमचरण कुशवाह, महिला आरक्षक भावना चौहान, महिला आरक्षक समीक्षा दुवे, महिला आरक्षक प्रवेश चौहान एवं महिला आरक्षक  भारती राठौर की विशेष भूमिका रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User