केरल तट के पास जहाज में लगी आग, बचाया गया पूरा क्रू, राहत कार्य जारी

जहाज पर करीब 650 कंटेनर लदे थे, जिनमें से कई कंटेनर समुद्र में गिर चुके हैं। माना जा रहा है कि जिस तेजी से आग धधक रही है, उसकी वजह जहाज के कंटेनर्स में कोई खतरनाक ज्वलनशील रसायन हो सकता है। फिलहाल जहाज के मालिकों से कंटेनर्स में रखे सामान की जानकारी मांगी गई है। 

Tuesday, June 10, 2025 - 12:09
0
केरल तट के पास जहाज में लगी आग, बचाया गया पूरा क्रू, राहत कार्य जारी

तिरुवनंतपुरम (आरएनआई) केरल तट के नजदीक जल रहे सिंगापुर के झंडे वाले जहाज की आग बुझाने को कोशिश आज भी जारी है। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत ने क्रू के 18 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया है। वहीं क्रू के चार सदस्य अभी भी लापता हैं। जहाज में रविवार को आग लगी थी और मंगलवार को भी नौसेना, तटरक्षक बलों द्वारा संयुक्त और समन्वित बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सचेत और समुद्र प्रहरी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हैं। तटरक्षक बल का डोर्नियर एयरक्राफ्ट बचाव अभियान का हवाई सर्वे कर रहा है। साथ ही  मंगलवार को तटरक्षक बल का जहाज समर्थ भी बचाव अभियान में शामिल हो गया है। सोमवार को केरल तट से करीब 100 नॉटिकल मील दूर सिंगापुर का केंटनर जहाज हादसे का शिकार हुआ था। दरअसल कोलंबो से मुंबई जा रहा सिंगापुर का ध्वज लगा जहाज MV Wan Hai 503 अचानक आग की लपटों में घिर गया। आग के चलते जहाज में तेज विस्फोट हुआ।

जहाज पर करीब 650 कंटेनर लदे थे, जिनमें से कई कंटेनर समुद्र में गिर चुके हैं। माना जा रहा है कि जिस तेजी से आग धधक रही है, उसकी वजह जहाज के कंटेनर्स में कोई खतरनाक ज्वलनशील रसायन हो सकता है। फिलहाल जहाज के मालिकों से कंटेनर्स में रखे सामान की जानकारी मांगी गई है। 

नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत से जहाज पर मौजूद 18 क्रू सदस्यों को बचाया गया है। कुछ क्रू सदस्य घायल हैं और उनमें से दो की हालत गंभीर है। चार अन्य को हल्की चोटें हैं। क्रू सदस्यों को मंगलुरू बंदरगाह पर लाया गया है। घायलों का कुंतीकाना के एजे अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User