केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के नेतृत्‍व में शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा के माध्‍यम से दिया देशभक्ति का संदेश

Aug 12, 2024 - 20:19
Aug 12, 2024 - 20:19
 0  1k
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के नेतृत्‍व में शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा के माध्‍यम से दिया देशभक्ति का संदेश

गुना (आरएनआई) स्‍वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आव्‍हान पर प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन 9 अगस्‍त से 15 अगस्‍त तक किया जा रहा है। इस यात्रा उद्देश्य देश के राष्‍ट्रीय गौरव एवं एकता को बढा़वा देना है। आज केन्‍द्रीय मंत्री संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय भारत सरकार श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के नेतृत्‍व हर घर तिरंगा अभियान के तहत में शहर के प्रमुख मार्गो से तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

यात्रा में बडी़ संख्‍या में जनप्रतिनिधियों, स्‍कूल छात्र-छात्राओं एवं शहरवासियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा में बैंड के साथ स्‍कूली छात्र-छात्राएं तिरंगा हाथ में लिये देशभक्ति के नारे लगाते हुये कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। 


 
तिरंगा यात्रा जयस्‍तंभ चौराहे से शुरू होकर सदर बाजार से होते हुए अंबेडकर चौराहे पर समापन हुआ। इस दौरान सभी हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारों के साथ पहुंचे। तिरंगा यात्रा समापन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्‍दीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि यह तिरंगा हमारा मान और सम्‍मान है। आज हमारा तिरंगा विश्‍व पटल पर लहरा रहा है। यह तिरंगा हमें स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान स्‍वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। यह तिरंगा वही तिरंगा है जिसकी श‍क्ति के आधार पर एक नये विकसित भारत का आगाज हो रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्‍यम से केन्‍द्रीय मंत्री ने जिलेवासियों से अपील की है कि प्रत्‍येक ग्राम, मोहल्‍ला एवं वार्ड में तिरंगा लहरा कर देशभक्ति का संदेश दें। 


 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में विधायक गुना पन्नालाल शाक्य, विधायक चांचौड़ा श्रीमती प्रियंका पेंची, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्द धाकड़, बीजेपी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष धर्म सोनी, अन्‍य जनप्रतिधि सहित कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्‍हा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे सहित अन्‍य अधिकारी/कर्मचारी, स्‍कूल छात्र-छात्राएं शामिल हुये।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0