केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अशोकनगर में पहली बार होगी बीपीओ सेंटर्स की स्थापना: युवाओं को मिलेगा डिजिटल युग में करियर का सुनहरा अवसर

यह सिर्फ़ रोजगार नहीं, युवाओं के करियर के लिए लॉंचपैड है: सिंधिया केंद्रीय मंत्री ने पूरा किया अपना चुनावी वादा। 

Saturday, March 29, 2025 - 15:08
Updated: 2 years ago
0
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अशोकनगर में पहली बार होगी बीपीओ सेंटर्स की स्थापना: युवाओं को मिलेगा डिजिटल युग में करियर का सुनहरा अवसर

अशोकनगर (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर में पहली बार बीपीओ (BPO) सेंटर्स की स्थापना होने जा रही है। यह पहल स्थानीय युवाओं को आईटी-सक्षम रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी और क्षेत्र को डिजिटल इंडिया के आईटी सेवा मानचित्र पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सिंधिया करेंगे BPO सेंटर्स का उद्घाटन 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत 29 मार्च को इन बीपीओ सेंटर्स का शुभारंभ करेंगे। इस सेंटर के लिए एयरटेल, वोडाफोन, जिओ और बीएसएनएल - चारों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों द्वारा आने वाले 3 वर्षों में 3000 से अधिक रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। 
अभी 200 युवाओं का चयन किया गया है, 92 युवाओं का प्रशिक्षण किया जा रहा है, करीब 100 ट्रेनिंग पूर्ण कर चयनित होने की प्रक्रिया में हैं, 50 से जयदा युवाओं ने कार्य शुरू कर दिया है और आने वाले समय में 600 युवाओं को जल्दी ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।  

केंद्रीय मंत्री की प्रतिबद्धता: युवाओं के लिए उज्जवल भविष्य
क्षेत्रीय विकास व रोजगार के लिए केंद्रीय मंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। यह बीपीओ केंद्र अशोकनगर, गुना, शिवपुरी और चंदेरी के युवाओं को डिजिटल युग में नौकरी के नए आयाम प्रदान करेंगे और इस क्षेत्र को आईटी सेवा हब के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे ले जाएंगे। मंत्री सिंधिया ने ट्वीट कर कहा ‘29 मार्च 2025 - अशोकनगर में विकास के नए अध्याय की होगी शुरुआत!’

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User