केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राघौगढ़ में जनसभा को किया संबोधित

कांग्रेस मतलब ’तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’ किसान सम्मान निधि होगी 12 हजार भाजपा कराएगी राम मंदिर के दर्शन लाडली बहनों को 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर : अमित शाह। 

Monday, November 13, 2023 - 20:18
Updated: 3 years ago
0
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राघौगढ़ में जनसभा को किया संबोधित

राघौगढ़, (आरएनआई) कांग्रेस का मतलब तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा। करप्शननाथ, कमलनाथ, बंटाढार दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी। कमलनाथ नकुलनाथ को सीएम बनाना चाहते और दिग्वजिय सिंह जयवर्धन सिंह को और सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जब ये तीनों अपने-अपने बेटों को स्थापित करना चाहते हैं तो क्या ये देश और प्रदेश की जनता की भलाई के लिए कुछ कर पाएंगे। यह बात देश के गृह मंत्री अमित शाह ने राघौगढ़ में भाजपा प्रत्याशी हीरेंद्र सिंह (बंटी बना) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री शाह ने कहा कि आदेश दिल्ली से आता है और निर्देश कमलनाथ देते हैं। गलती होने के बाद दिग्विजय के माथे सारा ठिकरा फोड़ा दिया जाता है। जब कांग्रेस कपड़ा फाड़ने में लगी हो तो उसे दूसरों की भलाई नहीं कर सकती है। अमित शाह ने गुना जिले की राधौगढ़ विधानसभा में भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।

किसानों को मिलेगा 12 हजार
श्री शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार वापस आ गई तो किसानों को 12 हजार रुपए की सम्मान निधि मिलेगी। स्वास्थ्य बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए तक की जाएगी। श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश को पहले बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब पिछले 18 साल के शासन में भाजपा की सरकार ने इसे विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस ने 51 योजनाओं को बंद कर दिया था
श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में मध्यप्रदेश को सिर्फ मनमोहन सिंह की सरकार में 2 लाख करोड़ रुपया मिलता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार प्रदेश को विकास के लिए 15 लाख करोड़ रुपया देती है। 65 लाख लोगों के घरों में अब नलों का पानी पहुंच रहा। 82 लाख महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को आने वाले पांच सालों तक मुफ्त में राशन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की सरकार फिर प्रदेश में आ गई तो कई योजनाओं पर ताला लगा देगी। 15 माह की कमलनाथ सरकार ने 51 योजनाओं को बंद कर दिया था।

कश्मीर से हटाई धारा 370
श्री शाह ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया। राहुल गांधी और कांग्रेस कहती थी ऐसा मत करो नहीं तो खून-खराबा होगा, लेकिन पांच साल हो गए किसी की कंकर तक फेंकने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। देश पूरी तरह से सुरक्षित है और अब चंद्रमा तक हम पहुंच चुके हैं।
भाजपा सरकार बनने पर कराएगी राम मंदिर के दर्शन। 

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने राधौगढ़ में भाजपा प्रत्याशी हिरेंद्र सिंह बंटी बना के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर रखा था,लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसे पूरा कर दिया। अब 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो प्रदेश की जनता को राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। श्री शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। कमलनाथ ने 15 साल की शासन में सिर्फ घोटाले ही घोटाले किए। हमने जो भी सांस्कृतिक विरासत को लेकर काम किया कांग्रेस ने हमेशा उसका विरोध किया।

इस मौके पर राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, बस्ती सांसद उप्र एवं संभागीय चुनाव प्रभारी हरीश दुवेजी, संभाग प्रभारी विजय दुबे, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिकरवार,विकास जैन नखराली सहित राधौगढ़ विधानसभा से प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User