केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा चुनाव में प्रत्यासी बनाएं जाने पर कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर सभी को मिठाई खिलाकर , डोल नगाड़े पर डांस करते हुए आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया

Saturday, March 2, 2024 - 23:03
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा चुनाव में प्रत्यासी बनाएं जाने पर कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर सभी को मिठाई खिलाकर , डोल नगाड़े पर डांस करते हुए आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया।

शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा लोकसभा चुनाव के 195 भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसमें गुना शिवपुरी लोकसभा से केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने अपना प्रत्यासी बनाया। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं की खुशी देखने को रही।

 भाजपा अध्यक्ष,गुना विधायक पन्नालाल शाक्य,लोकसभा संयोजक राधेश्याम पारीक,नगर पालिका अध्यक्ष सिविता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुना लोकसभा चुनाव कार्यालय पर श्री सिंधिया के प्रत्यासी बनने पर बधाई शुभकामनाएं देते मिठाई खिलाई और आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाते हुए भाजपा जनों ने केंद्रीय नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User