केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 को वीनागंज में रोड़ शो व विशाल जनसभा करेंगे संबोधित

Nov 9, 2023 - 21:38
Nov 9, 2023 - 21:38
 0  270
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 को वीनागंज में रोड़ शो व विशाल जनसभा करेंगे संबोधित

गुना, (आरएनआई) भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 13 नवंबर को गुना जिले चाचौड़ा विधानसभा के विनागंज में विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाचौड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी प्रियंका मीणा के समर्थन में वीनागंज में एक विशाल आमसभा को संबोधित कर फिर एक बार भाजपा सरकार की हुंकार भरेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री शाह के आगमन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में चाचौड़ा विधानसभा में तैयारियां चल रही है। उनकी भव्य अगवानी को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है और जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने सभी कार्यकर्ताओं से रेली और आमसभा को सफल बनाएं जाने का आग्रह किया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0