'केंद्र में तानाशाही शासन को हटाने के लिए इंडिया गठबंधन का गठन', सामना में बोली उद्धव शिवसेना
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया कि इस महीने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक रिहर्सल है।
मुंबई (आरएनआई) विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में लगातार असंतोष की खबरें आ रही हैं। इस पर उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने सोमवार को कहा कि यह गठबंधन केंद्र में 'तानाशाही शासन' को हटाने के लिए बनाया गया है। राज्यों में राजनीति अलग है।
शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया कि इस महीने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक रिहर्सल है। यह भी कहा गया है कि कांग्रेस सभी पांच चुनावी राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में एक प्रमुख पार्टी है।
संपादकीय में कहा गया, 'सत्ता के दुरुपयोग को रोकने और धन के अहंकार को चूर करने के लिए कांग्रेस का चुनाव जीतना बहुत जरूरी है। यह इंडिया गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण होगा।' इसमें पार्टी ने यह भी विश्वास जताया कि इंडिया गठबंधन अगले साल लोकसभा चुनाव जीतेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



