कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज माधव कुंज, मथुरा में प्रधानमंत्री के चयन हेतु छात्र संसद का हुआ डिजिटल प्रक्रिया से चुनाव संपन्न

Monday, April 28, 2025 - 16:01
Updated: 1 year ago
0
कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज माधव कुंज, मथुरा में प्रधानमंत्री के चयन हेतु छात्र संसद का हुआ डिजिटल प्रक्रिया से चुनाव संपन्न

मथुरा (आरएनआई) छात्रों के नेतृत्व विकास एवं भारतीय लोकतांत्रिक संसदीय कार्य प्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यालय में छात्र संसद का चुनाव संपन्न किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं छात्र संसद अध्यक्ष श्री विनय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्रों को लोकतंत्र की व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देना परम आवश्यक है क्योंकि यही युवा छात्र-छात्राएं भारत के मूल लोकतांत्रिक सिद्धांतों को अपनाकर भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे।छात्र सांसद प्रमुख श्री विनय कुमार ने बताया कि छात्र संसद चुनाव में कुल 83 प्रत्याशी खड़े हुए हैं और इस चुनाव में विद्यालय के 100% छात्र/छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और उन्होंने अपना वोट डालकर प्रशन्नता व्यक्त की।साथ ही उन्होंने बताया कि चुनावों का परिणाम दिनाँक-29 अप्रैल,2025 दिन-मंगलवार को घोषित होगा। चुनावी प्रक्रिया का उद्घाघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार सिंह एवं उप प्रधानाचार्य श्री राजीव पाठक के द्वारा किया गया।पीठासीन अधिकारी श्री सीताराम बघेल एवं श्री जगवीर सिंह रहे तथा चुनावी पर्यवेक्षक श्री केशव सिंह,श्री उमेश चंद्र शर्मा,श्री लोकेश अग्रवाल,श्री महेश चंद शर्मा रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री राजीव पाठक ,श्री विनय कुमार,श्री केशव सिंह,श्री सोम कुमार,श्री उमेश कुमार शर्मा,श्री लोकेश अग्रवाल,श्री निधीश अग्रवाल,श्री महेश चन्द्र शर्मा,श्री मुनेश कुमार,श्री सीताराम वघेल,श्री अमृत सिंह,श्री विजय शर्मा,श्री रविन्द्र प्रताप सिंह,श्री जगवीर सिंह,श्री विजयपाल सिंह,श्री सुरेश कुमार,श्री टीकाराम शर्मा,श्री नवीन सक्सेना,श्री बलराम शर्मा,श्री हितेश कुमार,दिव्या गुप्ता,डॉ.दीप्ति तिवारी,श्रीमती पिंकी रानी,श्रीमती काजल भारद्वाज,श्रीमती नूतन वर्मा,श्रीमती रितु गौड़,कु.मनीषा दास,श्री योगेश कुमार,श्री अभिलाष गौतम,श्री दिनेश शर्मा,श्री रघुराज सिंह,श्री विजय पाल सिंह,श्री हेमन्त कुमार,श्री अनिल कुमार,श्री मनोज कुमार,श्री राम कुमार,श्री कुमरपाल,श्री सूरजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User