कुकर्मी के दाहिने पैर में लगी खाकी की दागी गोली, दस वर्षीय बालक के अपहरण का भी है आरोपी कुसूरवार
फतेहपुर (आरएनआई) दस साल के बालक के साथ कुकर्म और अपहरण के आरोपी की शनिवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ ही गई। पुलिस की गोली कुकर्मी के दाहिने पैर में लगने से घायल हो गया। जिसे नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई में किशनपुर थाना पुलिस के साथ इंटेलीजेंस टीम शामिल रही।
सर्किल डीएसपी ने बताया कि इसी 15 तारीख को थाना किशनपुर क्षेत्रांतर्गत दस वर्षीय किशोर के अपहरण व कुकर्म की घटना के संबंध में पंजीकृत मुअसं 142/2025 धारा 137(2)/352/351(3) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित नामजद/वांछित अभियुक्त समीर पुत्र स्माइल (20) निवासी सरौली की गिरफ्तारी को संयुक्त टीम लगाई गई थी। शुक्रवार को मुखबिर सूचना के क्रम में थाना क्षेत्र के जिहरवा गांव अंतर्गत पुलिया पर घेराबंदी कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। जिस पर अभियुक्त ने खुद को पुलिस से घिरता देखकर पुलिस टीम पर लक्ष्य कर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। जबाबी फायरिंग में अभियुक्त समीर के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर व 740 रुपये नगद बरामद हुआ। घायल अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लेकर इलाज हेतु सीएचसी हरदो ले जाया गया। थाना किशनपुर पर मुअस 146/25 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी से अपराध व आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



