नाली की गलत पैमाइश किए जाने की शिकायत, पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में सौंपा शिकायती पत्र
फतेहपुर (आरएनआई) ग्राम सनगांव में बैनामे की भूमि पर बनी नाली में गांव के ही दबंग द्वारा कब्जा कर लिए जाने की शिकायत पर लेखपाल द्वारा गलत पैमाइश करके दबंगों को लाभ पहुंचाए जाने के मामले को लेकर पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र सौंपकर पुनः पैमाइश कराए जाने की मांग की है।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम सनगांव निवासी मो0 वकील ने बताया कि आराजी नं0 1609 रकबा 0.4600 हे0 के जुज भाग यानि 0.0258 का बैनामा उसकी मां के नाम राजू पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम सनगांव से 21 अगस्त 2009 को कराया था। उसके गांव के ही मुशीर खां पुत्र अब्दुल हमीद ने दबंगई के बल पर नाली को अपने कब्जे में कर लिया। उसने नाली की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। आदेशानुसार संबंधित लेखपाल ने नाली की ठीक प्रकार से पैमाइश नहीं किया। मुशीर खां को लाभ पहुंचाने की गरज से मौके पर गलत पैमाइश की है। पीड़ित ने मांग किया कि राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में गाटा संख्या 1611 रकबा 0.0120 हे0 जो कागजात सरकारी में नाली दर्ज है उसकी पुनः पैमाइश कराई जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



