कालापीपल में विधायक का हठयोग: सड़कें बनने तक जूते-चप्पल न पहनने का संकल्प

Friday, July 10, 2026 - 17:05
Updated: 1 month ago
0
कालापीपल में विधायक का हठयोग: सड़कें बनने तक जूते-चप्पल न पहनने का संकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कालापीपल दौरे के दौरान भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि जब तक विधानसभा क्षेत्र की सड़कें नहीं बनेंगी, तब तक वे जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में लिया गया उनका यह संकल्प पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा।

मुख्यमंत्री के दौरे से दो दिन पहले ही सड़क निर्माण को लेकर वार्ड क्रमांक 2 के नागरिकों ने कृषि उपज मंडी समिति के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। बाद में विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शीघ्र सड़क निर्माण का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।

वहीं, कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने मीडिया गैलरी में गैर-अधिमान्य पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User