कार्यकर्ताओं का लक्ष्य बूथ को मजबूत करना : अजय जामवाल

क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने बूथ 44 के कार्यकर्ताओं की ली बैठक, जामवाल ने हनुमान टेकरी और राम टेकरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Wednesday, March 22, 2023 - 17:30
0
कार्यकर्ताओं का लक्ष्य बूथ को मजबूत करना : अजय जामवाल

गुना। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के देश में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि है। आज पार्टी पूरे देश में मजबूती के साथ खड़ी है। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सबसे ज्यादा जरूरी है हमारी प्राथमिक इकाई को मजबूत करना। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल ने बुधवार को गुना प्रवास के दौरान बूथ विस्तारक अभियान-2 के तहत बूढ़े बालाजी अटल शक्ति केंद्र पर बूथ क्रमांक 44 के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष द्वय गजेंद्र सिंह सिकरवार, हरिसिंह यादव, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, शक्ति केंद्र प्रभारी  लक्ष्मी शर्मा, विकास जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद लोधा, पन्ना प्रमुख भीकम रजक, ऋतिक ओझा, आयुष जैन अभिषेक जैन सहित बूथ अध्यक्ष बीएलए, महामंत्री सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

भाजपा ने बताया की क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल पहली बार गुना जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने सबसे पहले सुबह 8 बजे गुना जिले के सिद्ध क्षेत्र श्री हनुमान टेकरी एवं श्री राम टेकरी पहुंच बालाजी सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तत्पचात स्थानीय होटल में जिला बैठक में सम्मिलित होकर बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आने वाले विधान सभा चुनाव में गुना जिले की चारो विधान सभा जिताने का मंत्र दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User