कायस्थ महासभा 7235 महिला टीम घोषित: सशक्त नारी शक्ति से समाज को नई दिशा देने का संकल्प

Jul 24, 2025 - 19:00
 0  837
कायस्थ महासभा 7235 महिला टीम घोषित: सशक्त नारी शक्ति से समाज को नई दिशा देने का संकल्प

जौनपुर (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव जी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू भईया जी से विचार विमर्श कर उत्तर प्रदेश में महिला शाखा टीम को मजबूत करने के लिए प्रदेश संरक्षक पद पर श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव माता जी एवं प्रदेश महासचिव श्रीमती निशा श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती  सुमति श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, को मनोनीत किया है और प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा सुश्री साक्षी श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर) ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश महिला शाखा संगठन उत्तर प्रदेश में नंबर वन संगठन बनाना है और मुझे विश्वास है कि समस्त नारी शक्ति एक जुट होकर अपने समाज को एक नई दिशा और प्रगति की ओर ले जाने का कार्य करेगी हमारा उद्देश्य अपने समाज के लोगों को अधिक से अधिक जोडने का है। मुख्य अतिथि महिला शाखा उत्तर प्रदेश की संरक्षक श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव माता जी ने कहा कि सामाजिक संगठन में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं महिलाओं को समाज में आगे आना होगा और कहा कायस्थ महासभा 7235 का गठन ही सभी कायस्थ समाज के लोगो को सम्मान देने के लिए ही बना है और कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की पूजन प्रतिदिन करने से सब मनोकामना पूरी होती हैं। कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने जौनपुर महिला जिलाध्यक्ष पद पर डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव को मनोनीत किया। महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव से विचार विमर्श कर जौनपुर जिले टीम का गठन किया जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव , श्रीमती आशा श्रीवास्तव, जिला संगठन श्रीवास्तव के पद पर श्रीमती विद्या श्रीवास्तव, श्रीमती कविता श्रीवास्तव, जिला मंत्री श्रीमती ममता श्रीवास्तव, श्रीमती कलावती श्रीवास्तव को मनोनीत किया है और जिला अध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि पुनः संगठन विस्तार कर महिला शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। महिला पदाधिकारी के चयन पर तमाम चित्रांश बंधुओं ने शुभकामनाएं बधाई दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.