सुलतानपुर: कादीपुर नगर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में कई दूकाने जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान 

Thursday, March 20, 2025 - 16:28
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: कादीपुर नगर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में कई दूकाने जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान 

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर नगर क्षेत्र के विवेकानंद नगर मोहल्ले के चांदा रोड स्थित छः दुकानदारों की दुकानें बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में जल कर राख हो गई।इस भीषण अग्निकांड में लाखों रूपयों के समान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


मामला कोतवाली क्षेत्र के नगरपंचायत के विवेकानंद नगर मोहल्ले चांदा रोड का है। इसी रोड पर कादीपुर के मशहूर चाट के विक्रेता अमृतलाल की दूकान है इसी से सटे महेंद्र शर्मा पान भण्डार, मुन्नीलाल मोची,राम अजोर सिलाई वाले, बब्लू जूस वाले, दिलीप शर्मा सैलून वालों की दुकान है।

बीती रात लगभग तीन बजे अचानक इन दूकानों में से भीषण आग की लपटे जब आसमान छूने लगी तो पास पड़ोस के लोग उठ गये।आग की लपटों को बुझाने के लिए लोग आगे बढ़ते उसी समय भीषण विस्फोट होने लगा पता चला कि आग में गैस सिलेंडर फट रहे हैं। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तत्काल मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग ठण्डी होने पर जो नजारा दिखा उपस्थित लोगों को हिला दिया। अमृतलाल चाट भण्डार की दूकान में गैस सिलेंडर के चीथड़े दिखे तो वहीं 3 फ्रिज सहित अनेक समान राख की शक्ल में दिखे। महेंद्र शर्मा पान की दूकान में रखी फ्रिज, सिगरेट अन्य समान पूरी तरह खत्म हो गया था।राम अजोर सिलाई वाले की सिलाई मशीन कपड़े आदि पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। वहीं बब्लू जूस, दिलीप सैलून वालों की भी हालत आग से तबाह हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कादीपुर उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी तहसीलदार घनश्याम भारतीय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कादीपुर अशोक सिंह,हल्का लेखपाल राजस्व निरीक्षक सहित घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने कहा कि आज कादीपुर नगर में हुआ अग्निकांड बहुत दुखदाई है।हम सक्षम अधिकारियों कर्मचारियों को अग्निकांड में पीड़ितों का आर्थिक आकलन करवा रहे हैं। पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।इस भीषण अग्निकांड से कादीपुर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User