कांटी, कटरा और गायघाट के पांच पंचायतों में उपमुखिया पद पर होगा चुनाव, तिथि जारी

Thursday, February 13, 2025 - 20:17
Updated: 2 years ago
0
कांटी, कटरा और गायघाट के पांच पंचायतों में उपमुखिया पद पर होगा चुनाव, तिथि जारी

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) जिला के कांटी, कटरा एवं गायघाट प्रखंड अंतर्गत पांच पंचायतों में उपमुखिया के रिक्त पदों के लिए चुनाव की तिथि निर्धारित हो गई है. इसके लिए जिला  निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत ) -सह- जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी एवं  प्रत्येक प्रखंड में एक जिला स्तरीय अधिकारी को प्रेक्षक के रूप में प्राधिकृत कर आयोग द्वारा प्रदत्त मार्गदर्शिका के अनुरूप चुनाव की पूरी प्रक्रिया का अनुपालन करने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया है.

कांटी प्रखंड के मानिकपुर नरोत्तम पंचायत में 15 फरवरी को  चुनाव होंगे।‌. कांटी में प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति को निर्वाची पदाधिकारी तथा जिला भू अर्जन पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को प्रेक्षक प्राधिकृत किया गया है।

कटरा प्रखंड के तीन पंचायतों में उप मुखिया का चुनाव  तीन तिथियों में होंगे। बंधपुरा पंचायत में 15 फरवरी,‌ कटरा पंचायत में 17 फरवरी एवं बेरई दक्षिणी पंचायत में 19 फरवरी को उप मुखिया पद  के रिक्त ‌ पदों के लिए चुनाव होंगे। इस प्रखंड के तीनों पंचायतों के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कटरा शशि प्रकाश को निर्वाची पदाधिकारी प्राधिकृत किया गया है जबकि ‌ प्रेक्षक के रूप में हर पंचायत के लिए अलग-अलग पदाधिकारी नामित किया गया हैं। बंधपुरा पंचायत में जिला परिवहन पदाधिकारी, कटरा पंचायत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा बेरई दक्षिणी पंचायत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को प्रेक्षक प्राधिकृत किया गया है.

गायघाट प्रखंड के जमालपुर कोदई पंचायत में उप मुखिया  के रिक्त पद के लिए 15 फरवरी को चुनाव होंगे। इसके सफल एवं सुचारु संपादन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी गायघाट संजय कुमार राय को निर्वाची पदाधिकारी तथा निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संजय कुमार को प्रेक्षक बनाया गया है.

जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी को चुनाव कार्य का सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने का सख्त निर्देश दिया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User