कांग्रेस सेवा दल ने दुर्गा मंदिर में रोपे पौधे, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन तक चलेगा अभियान
फतेहपुर (आरएनआई) जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में शहर के ईसाइन पुरवा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर के महंत की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंगलवार को जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्रा की अगुवई में पदाधिकारी दुर्गा मंदिर पहुंचे। जहां परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौध रोपित कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि यह अभियान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन पर बीस अगस्त तक चलेगा। पौधे हमें जीवनरूपी आक्सीजन प्रदान करते हैं इसलिए धरती को हरा-भरा बनाना हम सभी का कर्तव्य है। पौधे नहीं होंगे तो जीवन नहीं होगा। इसके अलावा पौधों से हमें फलों के साथ-साथ विभिन्न औषधियां भी मिलती हैं। पौधों को अपने पुत्रों के समान संरक्षित करना होगा। इस मौके पर विष्णु पाण्डेय, डा. सिद्धार्थ सिंह, राजेन्द्र कुमार शुक्ल, सरताज हुसैन, गुड्डू मिश्रा, वीरू शुक्ल, आदित्य द्विवेदी भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



