कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का बयान, कहा-एमपी में कांग्रेस की कर्नाटक से बड़ी जीत होगी

Sunday, May 21, 2023 - 20:30
0
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का बयान, कहा-एमपी में कांग्रेस की कर्नाटक से बड़ी जीत होगी

गुना-चाचौड़ा। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैंने कभी भी गद्दार नहीं कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के बहुत से नेता है जो कांग्रेस में आना चाहते हैं। लक्ष्मण सिंह ने दावा किआ कि मध्यप्रदेश में कर्नाटक से बड़ी जीत होगी।

इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बहुत सी सीटों पर सर्वे किया है और इस विधानसभा चुनाव में अच्छे अंतर से कांग्रेस जीत दर्ज कराएगी। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कर्नाटक से बड़ी जीत होगी।

मध्यप्रदेश की राजनीति में युवा नेतृत्व को लेकर उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी युवा नेतृत्व ही है। उनकी उम्र से इसका संबंध नहीं है वह आज भी बहुत काम करते हैं और सुबह से रात तक मध्यप्रदेश और कांग्रेस के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। अबकी बार फिर सरकार बनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें गद्दार कहने के सवाल पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मैंने सिंधिया जी को कभी गद्दार नहीं कहा। आगे उन्होंने ने कहा कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता है जो कांग्रेस में आना चाहते हैं। विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद सिंधिया जी को अपनी गलती का अहसास होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User