कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की मनाई जयंती

Friday, October 31, 2025 - 19:55
Updated: 12 months ago
0
कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की मनाई जयंती

फतेहपुर (आरएनआई) कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के साथ-साथ लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती का भी आयोजन किया गया। सभी कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को याद करते हुए सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि इंदिरा जी का साहस और बलिदान दोनों हमे देश प्रेम की शिक्षा देते हैं उनका आदर्श असल जीवन मूल्यों का दर्शन है जो हमें एक सम्मानित जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। इसी के साथ सरदार पटेल जी व आचार्य नरेंद्र देव के राष्ट्रप्रेम एवं उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण की भूरी भूरी प्रशंसा की। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को एक कुशल रणनीतिकार एवं  कुशाग्र चिंतक करार देते हुए कहा कि हम उनके बनाए मार्ग पर चलते रहे। उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल जी ने निस्वार्थ एक मजबूत भारत की नींव रखी उससे भी हमे प्रेरणा की आवश्यकता है। साथ ही आचार्य नरेंद्र देव जी की भी देश के लिए त्याग और तपस्या का कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। कार्यक्रम में राम नरेश महराज, माधुरी रावत, शोभा दुबे, शकीला बानो, मिस्बाहुल हक, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नजमी कमर, ऋषभ पांडेय, अब्दुल रज्जाक, वकील खान, मो. अकरम काले, नसीम अंसारी, रमजान शाह, मोहित मिश्रा, असलम, आरिफ खान, पप्पू पाल, चंद्र प्रकाश लोधी, बशीर अहमद, डॉ. अब्दुल हमीद, नसीम अंसारी, निजामुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User