कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह रघुवंशी पगारा हुए भाजपा में शामिल, पिता पुत्र ने छोड़ी कांग्रेस थामा भाजपा का दामन

Monday, April 22, 2024 - 17:08
Updated: 3 years ago
0
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह रघुवंशी पगारा हुए भाजपा में शामिल, पिता पुत्र ने छोड़ी कांग्रेस थामा भाजपा का दामन

गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं भाजपा की रीती नीति से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज कुमार सिंह रघुवंशी पगारा एवं उनके पुत्र कांग्रेस  के युवा नेता नितिन रघुवंशी ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थामा। जिनको आज भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एवं मध्यप्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उनके निवास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही केबिनेट मंत्री श्री सिलावट एवं जिलाध्यक्ष ने उनके भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर बधाई शुभकामनाएं दी।

 इस मौके पर गुना विधानसभा संयोजक आलोक विजयवर्गीय, भाजपा वरिष्ठ नेता सुनील अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष गिर्राज भार्गव, मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली मुख्य रूप से उपस्थित है। 


Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User