कांग्रेस के पोस्टर से कमलनाथ-दिग्विजय नदारद, बीजेपी ने किया कटाक्ष

Monday, February 19, 2024 - 16:47
Updated: 3 years ago
0
कांग्रेस के पोस्टर से कमलनाथ-दिग्विजय नदारद, बीजेपी ने किया कटाक्ष

भोपाल (आरएनआई) अभी कांग्रेस में ‘कमलनाथ प्रकरण’ की हलचल थमी ही थी कि अब इसके पोस्टर को लेकर चर्चाएं होने लगी है। हाल ही में राजधानी में लगाए गए एक पोस्टर में न तो कमलनाथ नजर आ रहे हैं, न ही दिग्विजय सिंह। इसके बाद अब बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर रही है।

19 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर एक बैनर पोस्टर बनाया गया है। इसमें दिग्विजय सिंह और कमलनाथ नदारद हैं। मुख्य रूप से राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिखाया गया है। इसे लेकर अब बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तंज किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होने लिखा कि ‘जीतू पटवारी ने सँभाली कांग्रेस की कमान। इंदिरा गांधी के ‘तीसरे’ बेटे का अपमान। दिग्विजय-कमलनाथ का अब नहीं रहा कोई स्थान। कांग्रेस अपने ही दिग्गज नेताओं के साथ कर रही है घोटाला..मध्यप्रदेश कांग्रेस के दोनों पूर्व सीएम ‘दिग्विजय-कमलनाथ’ को पोस्टर से हटा डाला!’

पिछले दिनों जब कमलनाथ की बीजेपी में जाने की अटकलें ज़ोरों पर थी तो दिग्विजय सिंह लगातार कह रहे थे कि इंदिरा जी के तीसरे बेटे कहलाने वाले कमलनाथ कभी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। हालांकि..उनका ये दावा सही भी साबित हुआ और सोमवार को कमलनाथ ने साफ कर दिया कि वो कहीं नहीं जा रहे। लेकिन अब बीजेपी ‘तीसरे बेटे’ के अपमान का मुद्दा उठा रही है और कह रही है कि कांग्रेस ने अपने ही वरिष्ठ नेताओं को किनारे कर दिया है। आशीष अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस में अब सिर्फ जीतू पटवारी की चल रही है और वरिष्ठों की साफ साफ अनदेखी की जा रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User