कांग्रेस के चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, संदीप दीक्षित ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 70 सीटों पर 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र भरे हैं। 1522 नामांकन में से 477 खारिज कर दिए गए हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ 5 फरवरी को मतदान होंगे और 8 फरवरी को मतगणना है।

Sunday, January 19, 2025 - 09:25
0
कांग्रेस के चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, संदीप दीक्षित ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान

नई दिल्ली (आरएनआई) विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र भरे हैं। 1522 नामांकन में से 477 खारिज कर दिए गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा हलचल है, जहां 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र भरे हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं। यह सीट शुरुआत से ही हाई-प्रोफाइल रही है और इस बार भी यह चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सबसे कम कस्तूरबा नगर सीट पर छह उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र भरे हैं। आप के रमेश पहलवान, भाजपा के नीरज बसोया और कांग्रेस के अभिषेक दत्त चुनावी मैदान में हैं।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग अरविंद केजरीवाल और भाजपा से बहुत निराश हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या यह है कि पिछले 10 सालों से मस्टर रोल बंद हैं। लोगों में नाराजगी है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में राजनीति के स्तर को गिराने और उसे गंदा करने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने दिल्ली की राजनीति की संस्कृति में ज़हर घोल दिया है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान चलाया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User