नवागत कलेक्‍टर ने लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में सभी नोडल अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये

निर्वाचन के दौरान कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्‍यालय न छोड़े - कलेक्‍टर

Friday, March 15, 2024 - 19:46
Updated: 3 years ago
0
नवागत कलेक्‍टर ने लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में सभी नोडल अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये

गुना (आरएनआई) लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक नवागत कलेक्‍टर सतेन्द्र सिंह द्वारा संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्‍ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी एवं आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक के दौरान नवागत अपर कलेक्टर अखिलेश जैन एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी सहित संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्‍टर ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता प्रभावशील होते ही की जाने वाली कार्यवाहियों के बारे में विस्‍तृत चर्चा की।

बैठक में निर्देशित किया कि आयोग की अधिसूचना जारी होने के तत्‍काल बाद सभी नोडल अधिकारी अपने निर्वाचन कार्यो का संपादन करना सुनिश्चित करें। 

एमसीसी के पालन में संपत्ति विरूपण की प्रभावी कार्यवाही की जावे, संपत्ति विरूपण के दौरान पोस्‍टर, बैनर सावधानीपूर्वक हटाये जायें एवं कंट्रोल रूम प्रारंभ किया जावे।

सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नोडल अधिकारी अपनी-अपनी जिम्‍मेदारियों का निर्वहन सावधानीपूर्वक करें एवं आयोग द्वारा जारी निर्देशों का भलीभांति अध्‍ययन कर लें। इस बार आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए अभ्‍यर्थियों की अधिकतम खर्च रूपये 95 लाख सीमा निर्धारित की गयी है।

कलेक्‍टर द्वारा एमसीसी पर अधिकारियों की ट्रेनिंग, सेक्‍टर अधिकारियों की नियुक्ति, वाहनों का अधिग्रहण, मतदाता एवं राजनैतिक दलों की जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार, MCMC+DEMC की बैठक आदि बिंदुओं के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User