कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल ने शहर का भ्रमण कर सफाई व्‍यवस्‍था और अतिक्रमण पर लिया जायजा

Saturday, May 3, 2025 - 21:29
Updated: 1 year ago
0
कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल ने शहर का भ्रमण कर सफाई व्‍यवस्‍था और अतिक्रमण पर लिया जायजा

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज शहर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने की दिशा में सक्रिय पहल करते हुए शहर का व्यापक भ्रमण किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मंजुषा खत्री, एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, तहसीलदार सहित राजस्व एवं नगर पालिका का समस्‍त अमला उपस्थित रहा।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने अपने भ्रमण की शुरुआत पुरानी गल्ला मंडी से की। उन्होंने मंडी परिसर का निरीक्षण कर उसे योजनाबद्ध और सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक उद्घोषणा के माध्यम से उन्होंने नागरिकों से अपील की, कि सब्जी मंडी क्षेत्रों में फैलने वाली पॉलिथीन और कचरे की समस्या को मिलकर दूर करें। उन्होंने कहा, "जहां सफाई होगी वहां बिक्री भी बेहतर होगी।" इस अवसर पर उन्होंने सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में डस्टबिन रखने की हिदायत भी दी।

इसके पश्चात कलेक्टर रपटा पुल निचला बाजार पहुंचे। उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित नागरिकों से गुना को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपील की। वहां से सदर बाजार में भ्रमण करते हुए उन्होंने दुकानों के सामने अतिक्रमण न करने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

इसी क्रम में हनुमान चौराहा पहुंचकर उन्होंने दुकानों के सामने फैली गंदगी को हटवाया और अव्यवस्थित खड़ी गाड़ियों को सही ढंग से लगवाया। उन्होंने नागरिकों को माइक के माध्यम से सूचित किया कि वर्तमान में जनजागरूकता के तहत समझाइश दी जा रही है, परन्तु यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User