‘कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करते’, मुख्य सचिव की दो टूक; भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश

Thursday, January 22, 2026 - 13:28
Updated: 6 months ago
0
‘कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करते’, मुख्य सचिव की दो टूक; भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश

भोपाल (आरएनआई) मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार और प्रशासन के बीच चल रही चर्चाओं के बीच मुख्य सचिव अनुराग जैन का कड़ा बयान सामने आया है। मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दो टूक शब्दों में बात की। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं यह कहते हैं कि कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करते, और यह स्थिति बेहद गंभीर है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि शासन की छवि और जनता का भरोसा अफसरों के आचरण से जुड़ा है। यदि भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती हैं तो उन्हें हल्के में नहीं लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के काम पारदर्शिता और ईमानदारी से होने चाहिए, न कि लेन-देन के आधार पर।

इस बयान को प्रशासनिक हलकों में बड़ा संदेश माना जा रहा है। लगातार सामने आ रही रिश्वत और अनियमितताओं की शिकायतों के बीच मुख्य सचिव का यह रुख दर्शाता है कि सरकार अब भ्रष्टाचार को लेकर कठोर रुख अपनाने के संकेत दे रही है। अब देखना यह होगा कि इस चेतावनी के बाद जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यप्रणाली में कितना बदलाव आता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User